अमरोहा, मार्च 21 -- 18 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिले के चार केंद्रों पर करीब 3.87 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य जारी रहा। कुल 35535 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया जबकि 973 परीक्षक ड्यूटी से नदारद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 394 में से 210 परीक्षक उपस्थित रहे व 8136 कॉपियां जांची गईं। 184 परीक्षक अनुपस्थित रहे। आईएम इंटर कॉलेज में 375 में से 205 परीक्षकों ने 10578 कॉपियों का मूल्यांकन किया व 170 परीक्षक गैरहाजिर रहे। जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज केंद्र पर 582 में से 205 परीक्षक पहुंचे व 8842 कॉपियां जांची गईं जबकि 377 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसके अलावा एकेके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र में 497 में से 255 परीक्षकों ने 7979 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.