भभुआ, मई 17 -- पेज चार की खबर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सेवाएं होंगी और सुलभ 19 मई से पंचायतवार बिजली समाधान सहयोग शिविर शुरू भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 19 मई (मंगलवार) से "पंचायतवार बिजली समाधान सहयोग शिविर" की शुरुआत की जा रही है।

शिविर का उद्देश्य यह विशेष अभियान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अपने गांव के निकट ही विभागीय सेवाओं का लाभ मिल सके। विभाग की इस पहल के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सरकार भवनों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित सहायता...