गोपालगंज, जून 1 -- गोपालगंज।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 'स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु' महाअभियान चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को आयोजित एक समारोह में डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उक्त अभियान का आगाज किया गया। साथ ही अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में 01 जून से 05 जून 2026 तक चलने वाले 'स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु' अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों क...