जिले के गांव-गलियों में गूंजेगी स्कूल चलो की अलख
आगरा, जुलाई 13 -- जनपद स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नवाव तरौरा पर किया गया। इस मौके पर अभियान के प्रथम चरण अप्रैल में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले जनपद के 10 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एवं सीडीओ वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में स्कूल चलो रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। सीडीओ ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की सुदृढ़ आधारशिला है। बीएसए विकास कुमार सिंह ने बताया कि, अभियान के प्रथम चरण (अप्रैल-2026) में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले जनपद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.