जिले के खराब व मरम्मत योग्य चापाकल व जलमीनार की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य
देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल समस्या एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में संचालित चापाकलों एवं जलमीनारों की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्य तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिले के सभी खराब एवं मरम्मत योग्य चापाकल तथा जलमीनार की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। साथ ही इस कार्य को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी पेयजल विभाग के जिला समन्वयक को दी गई। यदि किसी क्षेत्र में चापाकल अथवा जलमीनार खराब पाया जाता है तथा उसकी गलत रिपोर्टिंग की जाती है, तो संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रखंड स्तर पर पंचायत स्तरीय टास्क फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.