खगडि़या, जून 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कोशी कॉलेज में महिला हॉस्टल दशकों से पूरा होने के आस में है। आलम यह है कि अधूरे पड़े सौ बेड का हॉस्टल अब जगह-जगह से टूट रहा है। यहां तक कि पूरे भवन में घास फूस भी उगे हैं। एक ओर जहां कॉलेज में छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं यूजीसी की लाखों की फंड से बन रही भवन बेकार साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- जिले के कोशी कॉलेज में दशक से अधूरा पड़ा है महिला हॉस्टल, परेशानीनीति निर्धारण और यूजीसी फंड वहीं कॉलेज में पुराने एससी हॉस्टल भी प्रयोग में नहीं आ रहा है। यह भवन मरम्मत की आस में जहां जर्जर हो रहा है। वहीं एससी स्टूडेंटस को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां तक कि साल 2003 से बंद पड़ी पुराने खपरैैैैल हॉस्टल खंडहर होकर बेकार पड़ा हुआ है। जबकि यहां 40 से 50 प्रतिशत लड़कियां भी नामा...