बगहा, मार्च 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2025-29 के फर्स्ट सेमेस्टर के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा बुधवार से शुरू होगी।यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक कॉलेज के खेल भवन स्थित कक्ष संख्या 22 और 23 में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में एकमात्र परीक्षा केंद्र राम लखन सिंह यादव कॉलेज, बेतिया को बनाया गया है। आरएलएसवाई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने बताया कि संबंधित छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि के अंदर प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से संगीत की प्रायोगिक परीक्षा के लिए पश्चिमी चंपारण जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का केंद्र राम लखन सिंह यादव कॉलेज, बेतिया निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को पश्चिम चंपारण के ...