खगडि़या, जून 12 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के डिग्री कॉलेजों में महिला हॉस्टल की सुविधा आज तक नहीं हो पाई है। ऐसे में सुदूर गांव से शहर आकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को हॉस्टल में रहने की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि जिले के एक मात्र महिला कॉलेज में भी हॉस्टल नहीं बन पाया है। जिले में स्थिति पहले से चार डिग्री कॉलेजों में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं के लिए भी इन कॉलेजों में महिला हॉस्टल उपलब्ध नहीं है। आलम यह है कि छात्राओं को मजबूरी में भाड़े की मकान लेकर रहना पड़ रहा है। यह विडंबना कहें या महिला हॉस्टल निर्माण के प्रति सरकार की उदासीनता कहें। कहीं हॉस्टल अधूरा पड़ा है तो कहीं महिला हॉस्टल की प्रस्तावित भू-खंड अतिक्रमण का शिकार बना है। ऐसे में इस ओर ना तो स्थानीय प्रशासन साकारात्मक पहल कर रही है और ना ही सरकार स्तर से इ...