जिले के कॉलेजों की शैक्षिक गुणवत्ता पर अब यूपी प्रमाण पोर्टल से नजर
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- शाहजहांपुर। जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक गुणवत्ता की अब ऑनलाइन निगरानी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए यूपी प्रमाण पोर्टल के जरिए प्रवेश से लेकर पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम तक की गतिविधियों की निगरानी की व्यवस्था की है। मंडलवार निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परफॉरमेंस, रैंकिंग, इवैलुएशन एंड मॉनिटरिंग ऑफ यूपी हायर एजुकेशन एकेडमिक नेटवर्क (यूपी प्रमाण) पोर्टल के माध्यम से बरेली मंडल के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। इसमें प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक कैलेंडर, शिक्षण कार्य, परीक्षा, मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम की नियमित निगरानी होगी। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.