जिले के कुल 13 केन्द्रों पर 10 जून को होगी लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा
बेगुसराय, जून 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 10 जून को किया जाएगा। यह परीक्षा बेगूसराय जिले के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में दिन के 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.