जामताड़ा, जनवरी 6 -- जामताड़ा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदारी जामताड़ा जिला में तेजी से हो रही है। लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 30 प्रतिशत की उपलब्धि जिला ने प्राप्त किया है। समय पर लक्ष्य पूरा करने को लेकर आपूर्ति विभाग की ओर से प्रयास तेज हो गई है। किसानों का पेमेंट भी तेजी से हो रहा है। अब तक किसानों के बीच लगभग 5 करोड़ 12 लाख का भुगतान किया जा चुका है। बता दें कि 15 दिसंबर 2025 को धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत हुई थी। वही किसानों के भुगतान को लेकर राज्य सरकार की ओर से पहली बार 2 करोड़ का आवंटन दिया गया था। इसके भुगतान के बाद विभाग से क्रमशः दो बार राशि की डिमांड भेजी गई थी। जिसके तहत एक बार एक करोड़ 40 लाख तथा दूसरी बार एक करोड़ 72 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ था। जिसका भुगतान किसानों को किया जा चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.