जिले के किसानों ने आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम
सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कृषि पर आधारित सिमडेगा जिले के किसान भी अब आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ा दिया है। किसान अरुण डुंगडुंग सहित कई किसान इन दिनों आधुनिक तकनिक से स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च आदि की खेती की है। इसके अलावे उन्होंने फूलों की भी खेती की है। नई तकनीक से कम समय में अधिक मुनाफे वाली लहलहाती फसलों को देख किसानों के चेहरे में खुशी साफ झलक रही है। गौरतल है कि जिले के किसान सिर्फ पारंपरिक खेती से जुड़े थे। लेकिन अब यहां के किसान भी कृषि की नई तकनीक अपना कर पारंपरिक फसल के साथ फल, फूल और सब्जी की खेती कर जिला के कृषि उत्पाद को नई उड़ान देने की तैयारियों में जुटे हैं। कृषि विभाग के द्वारा किसानों को खेती की नई तकनीक के साथ कम समय और कम लागत से अधिक मुनाफे वाली फसलों के साथ कम पानी में टपक सिंचाई से पटवन आदि की तकनीक सिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.