गोपालगंज, मार्च 26 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मॉडल कस्टम हायरिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से अब किसान महंगे कृषि यंत्रों को खरीदने के बजाय किराए पर लेकर आसानी से खेती कर सकेंगे। केंद्र में 12 प्रकार के अत्याधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें ट्रैक्टर, लेजर लैंड लेवलर, प्रेशर ट्रॉली, रीपर कम बाइंडर, रोटावेटर, जीरो टिलेज, मल्टी क्रॉप प्लांटर, पैडी थ्रेसर, रीपर, डिस्क हैरो सहित अन्य उपयोगी मशीनें शामिल हैं। इससे छोटे और सीमांत किसानों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा, जो आर्थिक कारणों से महंगे उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। कृषि विभाग करेगा संचालन जिला कृषि पदाधिकारी को इस योजना का नोडल अधि...