सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान, हिप्र । जैसे-जैसे हम साल 2025 को विदा कर रहे हैं, कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में सीवान जिले ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस वर्ष न केवल धान अधिप्राप्ति के पुराने रिकॉर्ड टूटे, बल्कि डिजिटल इंडिया और अत्याधुनिक कृषि बुनियादी ढांचों के जरिए जिले के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए। साल 2025 जिले के अन्नदाताओं के लिए बेहद सफल रहा। खरीफ सीजन 2024-25 के दौरान जिले के 13,632 किसानों से रिकॉर्ड 97,337.428 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई। वहीं, नए सत्र 2025-26 की शुरुआत भी धमाकेदार रही है। इसमें अब तक 3,737 किसानों से 22,025.980 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। यह आंकड़े जिले की बढ़ती कृषि क्षमता को दर्शाते हैं। सहकारिता क्षेत्र में तकनीक का समावेश इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। जिले के सभी 153 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.