औरंगाबाद, मार्च 13 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त की राशि का भुगतान शुक्रवार को किसानों के बैंक खाता में किया गया। औरंगाबाद जिला प्रशासन के स्तर से बताया गया कि बिहार राज्य के 73.34 लाख से अधिक किसानों को 1467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। जिले के कुल एक लाख 73 हजार 693 किसानों के बैंक खातों में कुल 34.75 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इससे जिले के किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। बताया गया कि यह राशि किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...