मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान को गति देने को लेकर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में गुरुवार को तिलक मैदान स्थित कार्यालय में बैठक हुई। जिला प्रभारी अमित हिसारिया ने संगठन सृजन अभियान में तेजी लाने व 10 दिनों में जिला, प्रखंड व मंडल स्तर पर सभी पदाधिकारियों की सूची जमा करने का निर्देश दिया। कहा कि शनिवार को संगठन निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संगठन निर्माण की प्रक्रिया और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बैठक में पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, समीर कुमार, मोजक्किर रहमान, संजय कुमार, मो. आमिर, मुकेश त्रिपाठी, दीनबंधु क्रांतिकारी, रामबाबू साह, मनोज सिंह, गौरव राज, शि...