गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज। भोरे थाने के तिवारी चकिया गांव में बुधवार को सिगरेट से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखे पशुचारा व अनाज जलकर राख हो गया। इधर, छपरा-थावे रेलखंड के गोपालगंज रेलवे स्टेशन के पुराने क्वार्टर में रखे लकड़ी में अचानक आग लग गई। जिससे पूरे स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। इधर, रतनसराय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित झोपड़ी में भी अचानक आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखे फर्नीचर व अन्य सामान जल कर राख हो गए। उधर,सदर प्रखंड के कररिया वार्ड दो में अचानक बसवाड़ी में आग लग गई। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इधर, भोरे के नरू चकरवा गांव में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। जिससे ...