बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कई विद्यालय में पेयजल का संकट गहराने लगा है। रहुई प्रखंड के बीआरपी मुकेश कुमार ने बताया कि जगतनंदनपुर में चापाकल खराब है। गांव से पानी लाकर भोजन का प्रबंध कराया जा रहा है। इसी तरह, बेन प्रखंड के बीआरपी उमाशंकर ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरीपर समेत प्रखंड के 15 विद्यालयों में पेयजल की काफी किल्लत है। नथाचक प्राथमिक विद्यालय में महज एक चापाकल है, वह भी खराब है। एकंगरसराय के बीआरपी ने बताया कि गड़ेड़िया बिगहा तीन चापाकल हैं। तीनों खराब हैं। अस्थावां के बीआरपी अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 15 विद्यालयों में पेयजल संकट है। यह भी पढ़ें- जिले के कई स्कूलों में पेयजल संकट रसोईया गांव से पानी लाकर किसी तरह मध्याह्न भोजन बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- पलामू के 1081 स्कूलों में ख...