बिहारशरीफ, जून 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अधिकतर विद्यालयों का किचेन शेड जर्जर हालत में हैं। रहुई के देवबिगहा समेत कई विद्यालयों के किचेन शेड में करकट तक नहीं है। खुले आसमान में रसोइया मध्याह्न भोजन बनाने को विवश हैं। एमडीएम डीपीएम जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जर्जर किचेन शेड का सर्वे कराया गया है। इसकी रिपोर्ट भी वरीय अधिकारियों को भेजी गयी है। राशि आवंटित होने पर किचेन शेड की मरम्मत करायी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के कई स्कूलों में किचेन शेड की मरम्मत की दरकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...