संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन पंपों के ड्राई रहने से लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। जिले में दर्जन भर से अधिक पंप ड्राई रहे। लोगों को अपने वाहनों में ईंधन भराने के लिए कई पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। तेल भराने के लिए लोग ग्रामीण क्षेत्र से चलकर शहर का चक्कर लगा रहे हैं।

बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल संकट बघौली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। तिघरा, जंगल कला, बनकटिया व बड़गो स्थित पेट्रोल पम्पों पर ईंधन खत्म होने से पम्प पूरी तरह ड्राई रहे। पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पम्पों पर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही, लेकिन ईंधन उपलब्ध न...