गोपालगंज, मार्च 16 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। थावे थानाध्यक्ष के पद पर तैनात अखिलेश कुमार को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। मांझागढ़ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हेमलता कुमारी को नगर थाना की अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। उसी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील प्रसाद को हथुआ थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद खुर्शीद आलम को नगर थाना अनुसंधान इकाई, उचकागांव थाने में तैनात मंकेश्वर महतो को नगर थाना अनुसंधान इकाई, भोरे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार मिश्रा को हथुआ थाना अनुसंधान इकाई, भोरे थाने में तैनात कुमारी विभा रानी को नगर थाना अनुसंधान इकाई, अमित कुमार को हथुआ थाना अनुसंधान इकाई, वरुण कुमार झा को...