धनबाद, मई 20 -- धनबाद में डीवीसी की ओर से सब स्टेशन और लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण बुधवार से शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवीए फीडर में पावर सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी पीएमसीएच, कुसुम विहार, तेलीपाड़ा, खड़काबाद और आमाघाटा सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कटौती से आसपास के रिहायशी इलाकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जेबीवीएनएल ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अन्य स्रोत से पर्याप्त बिजली उपलब्ध होती है तो संबंधित क्षेत्रों में वैकल्पिक रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ...