रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। रामपुर स्टेशन से किशोर को पकड़कर ले जाकर पूछताछ करने के बाद कई और संदिग्धों के नाम सामने आए। जिसके बाद दिल्ली स्पेशल ब्रांच की एक टीम रविवार की देर शाम माटखेड़ा पहुंची। यहां टीम ने गांव में कई लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। साक्ष्य एकत्र कर टीम वापस लौट गई। 11 मार्च को किशोर के पकड़े जाने के बाद टीम ने उससे पूछताछ की। उसके मोबाइल को भी कब्जे में लेकर जांच की गई। जानकारी में सामने आया कि इस दौरान कई और संदिग्धों के नाम सामने आए। जिस पर टीम उनके बारे में जानकारी जुटाने में लग गई। इसी जांच को लेकर रविवार को एक टीम माटखेड़ा पहुंची टीम ने माटखेड़ा के आसपास गांवों में भी जांच की। इसके अलावा कई लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। थाना प्रभारी निशा खटाना ने बताया कि रविवार को टीम आने की जानकारी है। उसने अपनी खुद की जांच क...