बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में मंगलवार तक एक लाख 12 हजार 248 लोगों की टीवी स्क्रीनिंग करायी गयी। डीएम उदिता सिंह ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह को लक्ष्य के अनुरूप तेज गति से टीवी स्क्रीनिंग कराने का आदेश दिया। सीएस ने बताया कि जिले में साढ़े 26 हजार लोगों को प्रतिदिन टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान दो जुलाई से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: संभावित टीबी मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग काम में तेजी लाएं यह भी पढ़ें- Biharsharif News: राशन कार्ड और टीबी मुक्त अभियान को लेकर पार्षदों संग एसडीओ ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...