खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के एक मात्र महिला कॉलेज की हॉस्टल की प्रस्तावित जमीन अतिक्रमित है। कॉलेज की जमीन पर लोगों के कब्जा जमा रहने से सौ बेड के लिए आई राशि यूजीसी को चालीस लाख वापस लौट गई। आलम यह है कि चाहरदिवारी निर्माण भी नहीं हो रहा है। जाहिर है कि बिते दो साल पहले अतिक्रमित करीब 14 कट्टा जमीन की पैमाइश बाद तत्कालीन सीओ व पुलिस बलों द्वारा महज जमीन खाली कराने की कौरम की गई। जिसका नतीजा यह है कि जमीन पर फिर से लोग जम गए। जी हां, तब प्रशासन ने कुछ लोगों को खाली कराते हुए कईयों को अल्टीमेटम देकर चले गए। जिसके बाद ना तो वे लोग जमीन खाली कर गए और ना ही इसके बाद खाली कराने की सरकारी पहल हुई। इसके बाद फिर से लोग आकर घर बनाकर बस गए। इस बीच विश्वविद्यालय स्तर से चाहरदिवारी निर्माण के लिए राशि आई जिसका शिलान्यास भी हुआ। पर...