हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस, संवाददाता। बेमौसम आंधी बारिश ने बिजली विभाग को कडा झटका दिया है। आंधी-बारिश से जहां जिलेभर में 350 से अधिक विद्युत पोल धराशायी हो गए, वहीं कई किलोमीटर लंबी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। सर्वे कराने के बाद विद्युत महकमा पोल व लाइनों को दुरुस्त कराने में जुटा हुआ है। बिजली विभाग द्वारा 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा शहर से देहात तक साढ़े 23 हजार छोटे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बेमौसम हुई आंधी बारिश के दौरान शहर, देहात कस्बा में बिजली लाइनों पर पोल गिर गए। साथ ही लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान जिलेभर में साढ़े तीन सौ बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बिना बिजली के उधोग धंधे...