गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले के उद्योगों से छह सामानों का निर्यात 15 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। इसमें मेडिकल, गारमेंट, लेदर, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, आईटी शामिल है। उद्योगों में तैयार सामान कंपनियों के गोदामों या मुंबई बंदरगाहों पर पड़ा है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि 350 उद्योगों के उद्यमी संगठन के सदस्य है। जिसके सामान विदेशों में निर्यात होते हैं, लेकिन देशों के बीच जारी जंग से इन उद्योगों का 15 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। युद्ध लंबा चला तो निर्यात और प्रभावित होगा।दस से तैयार माल निर्यात नहीं हुआ:गारमेंट उद्यमी संजय ने कहा कि गारमेंट निर्यात पर असर आया है। समुद्री रास्ते बंद होने से कंपनियों के गोदामों और बंदरगाह पर माल पड़ा है। दुबई, सउदी अरब समेत क...