जमुई, मई 28 -- जमुई, निज संवाददाता शहर के ईदगाह और जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में गुरुवार की सुबह से अकीदत के साथ ईद उल अजहा यानि बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की बधाई दी। हालांकि लगातार बढ़ रहे तपिस भरी गर्मी के बाबजूद भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सभी लोग अपने तय समय के अनुसार ईदगाह और मस्जिद में नमाज़ के लिए पहुँच कर बकरीद का नमाज़ अदा किया। इस दौरान ईदगाह और मस्जिद के इमाम द्वारा देश की अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। आपसी भाईचारा के साथ- साथ देश की हिफाबत के लिए भी अल्लाह से दुआएं की गईं। शहर के बोधवन तालाब स्थित ईदगाह के मैदान सहित आदर्श थाना के समीप जामा मस्जिद, मिर्चा मस्जिद, भछियार पठान टोली के नूर मस्जिद, महिसौड़ी मस्जिद, नीमारंग मस्जिद, हांसडी...