उरई, जुलाई 17 -- उरई। संवाददाता जालौन जिले के इतिहास में पहली बार दो पूर्व सैनिकों को सेना के प्रतिष्ठित वेटरन अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गुरुवार को झांसी छावनी में आयोजित सैनिक समारोह में दिया गया।दक्षिणी कमान मुख्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने जालौन जिले के पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक एवं प्रेरणा स्रोत मेजर घनश्याम सिंह और एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच को यह अवॉर्ड प्रदान किया। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी दोनों अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, कार्य दक्षता और देशभक्ति का परिचय दिया। उन्होंने देश की प्रगति में अनमोल योगदान देने के साथ समाजसेवा और अन्य पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसी आधार पर उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। आयो...