जिले के आयोग्य लाभुकों को हर हाल में सरेंडर करना होगा राशन कार्ड
कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में कई साधन संपन्न लोग भी गरीबों का हक मारकर फर्जी तरीके से हर माह राशन का उठाव कर रहे हैं। ऐसे में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाला ने फर्जी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़े और नियमों को दरकिनार कर सरकारी राशन का लाभ उठाने वालों की पहचान की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल ने बताया कि कोडरमा जिले में फिलहाल एक लाख 37 हजार 540 राशन कार्डधारी हैं। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक लाभुक राशन का उठाव करते हैं। रामरतन वर्णवाल ने कहा कि हर हाल में अयोग्य राशन कार्डधारियों का राशन कार्ड रद्द किया जाएगा और योग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न कैटेगरी में क्रमश 9597, 1921 और 97 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.