बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता कांग्रेस कमेटी के जिला व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के इस्तीफे के बाद स्वयं अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। लगभग आधा सैकड़ा से अधिक सदस्य व पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता त्याग दी है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस पार्टी छोड़ते ही जिले के कई कांग्रेसियों ने अपना पद छोड़ दिया है। बघैला के प्रधान राजेश कुमार, नरैनी तहसील के तेरा ब के राममूरत, पियार के रवी प्रजापति, ब्यौंजा बबेरू के अजय, राजेश यादव, राहुल पाल, शकील खान, संतराम प्रजापति, स्योढ़ा के श्याम अवस्थी का परिवार, बघैला के राजकुमार, फुफुंदी के तौफीक खान, कोर्रम के शुभांकर पटेल, धौसड़ राहुल प्रजापति, पुनाहुर रामबाबू, राजेंद्र प्रजापति, पलरा संत कुमार, अच्छेलाल प्रजापति, लल्लूराम प्रजापति आदि हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.