शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। जिले में पहली बार एक साथ आठ खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन होने पर खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए कबड्डी खिलाड़ी आयुष सक्सेना, एथलेटिक्स के अभय प्रताप सिंह, हॉकी में अभय मौर्य और निखिल मौर्य तथा क्रिकेट खिलाड़ी अनुभव का चयन हुआ है। वहीं हॉकी खिलाड़ी रोशनी को आरक्षित सूची में स्थान मिला है। इसके अलावा स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए फुटबॉल खिलाड़ी राम प्रताप शर्मा, हॉकी खिलाड़ी वर्षा मौर्य और कबड्डी खिलाड़ी शोभना का चयन किया गया है। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने सभी चयनित खिलाड़ियों के साथ अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- जिले के आठ खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज हॉस्टल मिला यह भी पढ़ें- मैनपुरी स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयनित हुए पूरनपुर के व...