जिले के आठ और स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद
नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार के निरीक्षण में इन स्वास्थ्य केंद्रों को हरी झंडी दे दी गई है। अब केंद्र सरकार की एनक्यूएएस की टीम आकर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेगी। मानकों पर खरा उतरने के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की टीम ने दादरी, बिसरख, जेवर और बिसरख के आठ स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया था। इस दौरान मरीजों का अधिकारी, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया था। प्रदेश सरकार की टीम से हरी झंडी के बाद इन केंद्रों का निरीक्षण केंद्र सरकार की टीम करेगी। यह भी पढ़ें- मैरवा में छह अस्पताल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील इस महीने के अंत तक निरीक्षण होने की उम्मीद है। मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.