मिर्जापुर, जनवरी 2 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने ठण्ड को देखते हुए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहाकि जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के परिसर में संचालित किए जाते है। इन स्कूलों शीत अवकाश 24 दिसंबर से शुरु हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे काफी छोटे होते है। ठण्ड और शीतलहर को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 14 जनवरी तक स्थगित किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे बच्चों का इस दौरान अवकाश रहेगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र पर उपस्थित रह कर विभागीय कार्यों को निपटाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.