गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व ई रिक्शा सवार 19 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की रात को भर्ती कराया गया। इस हादसे में अधिकांश लोग होली पर्व को मनाने के लिए अपने रिश्तेदार व दोस्तों के घर जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे के शिकार हो गए। बताया गया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी मोड़ के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधुसरेया गांव निवासी बलराम यादव व नितेश यादव जख्मी हो गए। इसके साथ ही भोजपुरवा मोड़ के समीप एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ई रिक्शा पर सवार भोजपुरवा गांव निवासी रंजन कुमार, अरविंद राम व कल्लू प्रसाद जख्मी हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.