पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह मुक्ति रथ ने भ्रमण किया और लोगों में इस कुरीति के खिलाफ जन जागरूकता चलाई। जिले में जनजागरूकता रथ चलाने वाली एक संस्था के जिला परियोजना समन्वयक उमेश कुमार ने कहा कि जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ को एसपी स्वीटी सेहरावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके पश्चात 30 दिनों में इस रथ ने जिले में 1851 किलोमीटर यात्रा की। यह रथ 217 गांवों तक पहुंचा और 238700 लोगों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के साल भर पूरा होने के अवसर पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पिछले दिसंबर माह में देशव्यापी 100 दिवसीय गहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.