मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने कहा है कि मुजफ्फरपुर न्यायमंडल के अधिवक्ताओं के आचरण प्रशंसनीय है। उनकी कोई शिकायतें सुनने को नहीं मिली है। इसके लिए जिला बार एसोसिएशन व एडवोकेट्स एसोसिएशन तारीफ व बधाई के पात्र हैं।वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया की नियमावली के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को न्यायालय सभागार में व्यवसायिक व्यवहार व शिष्टाचार के मानक विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इसमें दोनों अधिवक्ता संघों के अध्यक्ष व महासचिव शामिल हुए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने कहा कि अधिवक्ता अपने व्यवसायिक आचरण की परिशुद्धता को कायम रखें। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस वाले जूनियर अधिवक्ताओं की देनी होगी सूचना महासचिव सचिदानंद सिंह ...