अररिया, मई 4 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया। पिछले कई दिनों की लगातार बारिश के बाद अब धीरे-धीरे मौसम साफ होना शुरू हो गया है। मौसम के लगातार साफ होने व बारिश बंद होने से जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गांव तक सड़कों की स्थिति नारकीय बनी हुई है। शहर के विभिन्न गली मोहल्ला की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जगह-जगह जलजमाव रहने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। राह चलते लोग जनप्रतिनिधियों को कोस रहे थे। वहीं, लगातार बारिश के चलते खेत और खलिहानों में रखे मक्का फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- जिले के अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियेस तो न्यूनतम पारा था 24 खेतों में मक्का फसल गिरा देख किसानों के कलेजा फट रहा है। किसानों की चिंता है कि नगदी ...