जिले की 9 बालिकाएं अंडर-19 क्रिकेट जोनल मैच के लिए चयनित
हरदोई, मई 12 -- हरदोई। महिला अंडर-19 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 मई तक लखनऊ के जीसीआर ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जिले की नौ प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों का चयन लखनऊ की टीम में किया गया है। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में वैष्णवी गुप्ता, अंशिका वर्मा, हिमांशी, चांदनी देवी, नेहा देवी, रूबी देवी, इंदुमनी, मानसी और महविश शामिल हैं। सभी खिलाड़ी लखनऊ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को दो-दो मैच खेलने का अवसर मिलेगा और सभी मुकाबले 40-40 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे। लखनऊ की टीम को पूल-ए में रखा गया है, उसका पहला मुकाबला 13 मई को खेला जाएगा। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात वर्मा ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.