औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- औरंगाबाद जिले की 82 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान स्थल का चयन कर खेल मैदान निर्माण का निर्देश दिया गया है। यह निर्माण मनरेगा से ही कराया जाएगा। जिले में पूर्व में ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान का समतलीकरण, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया था। जो 82 ग्राम पंचायत इससे अछूते रह गए थे, अब वहां निर्माण होगा।

निर्देशों की बैठक बुधवार को औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कई निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में कहा कि सभी प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में श्रमिकों को कार्य आवंटित करते हुए शत प्रतिशत मानव दिवस सृजन करें। ग्रीष्मकालीन मौसम में श्रमिकों के कार्य स्थल पर पानी एवं छाया की व्यवस्था की जाए। मनरेगा अभिसरण से आवास लाभार्थियों को मिलने वाले 95 ...