जिले की 59 समितियां बनेंगी बहुउपयोगी
बलिया, जुलाई 19 -- बलिया, संवाददाता। जिले की 59 समितियों को बहुउपयोगी बनाने की पहल तेज हो गई है। चिन्हित समितियों के गोदाम और प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार 10 लाख की लागत से कराए जाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश राइट्स एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) ने समितियों के भवनों का निरीक्षण कर स्टीमेट तैयार कर विभाग को सौंप दिया है, जिसे बजट मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। बजट जारी होते ही निर्माण शुरू हो जायेगा।सहकारी समितियों को बहुउपयोगी बनाने का उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे खाद, बीज की बिक्री और धान-गेहूं की खरीद समेत अन्य सुविधाओं को प्रदान करना है। कायाकल्प के बाद इन समितियों का रूप पूरी तरह बदल जाएगा। जीर्णोद्धार के बाद इन समितियों पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उन्नत बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के साथ कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.