कटिहार, जून 10 -- कटिहार। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कटिहार जिले की 54 गैस एजेंसियों में वर्तमान में 10,148 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिले में कार्यरत एजेंसियों ने नौ जून को प्राप्त 7,331 बुकिंग के विरुद्ध 6,851 घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की है। इसके अलावा 1,348 व्यवसायिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। तेल कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जून को 5,330 अतिरिक्त घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की जानी है। डीएसओ ने बताया कि जिला प्रशासन, तेल कं...