इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। इटावा की पांच बेटियां राज्य स्तर पर युवा संसद में इटावा का नाम रोशन करेंगी। मेरा युवा भारत की ओर से चयनित जनपद की 5 युवतियां उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में प्रतिभाग करेंगी। यह कार्यक्रम 1 मई से 3 मई तक होगा। इस दौरान प्रतिभागी केंद्रीय बजट 2026- भारतीय युवाओं के सशक्तीकरण के माध्यम से विकसित भारत 2047 की ओर विषय पर अपने विचार रखेंगी। यह जानकारी मेरा युवा भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने दी है। उन्होेने बताया कि यह जनपद के लिए गर्व का विषय है कि इस बार राज्य स्तरीय मंच पर विधानसभा में जिले की नारी शक्ति अपने विचार प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करेगी। इस युवा संसद के लिए चयनित प्रतिभागियों में सौम्या गुप्ता, इरम वारसी, विधि चौहान, रितिका और मोहिनी शामिल हैं। र...