जिले की 451 ग्रामसभाओं में चला प्लास्टिक मुक्त अभियान
कौशाम्बी, जून 9 -- पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जिले की समस्त ग्रामसभाओं में मंगलवार को व्यापक स्तर पर 'प्लास्टिक मुक्त अभियान' चलाया गया। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 22.55 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र किया गया। मंगलवार को जिलेभर की ग्राम सभाओं में आयोजित अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- प्लास्टिक मुक्त गांव के लिए 21 तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.