प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से ही स्वास्थ्य विभाग की 74 तरह की योजनाएं और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इनके कार्यों में सबसे प्रमुख है एक माह में कम से कम दो महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाना। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 4772 और शहरी क्षेत्र में 535 आशा कार्यकत्रियों की नियुक्ति की गई है। यानी प्रति 1000 की जनसंख्या पर लगभग एक आशा कार्यकत्री की तैनाती है। आशा कार्यकत्रियों की निगरानी बतौर सुपरवाइजर एएनएम व स्वास्थ्य उपकेंद्र के कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो माह में औसत 44.50 फीसदी आशाओं ने एक भी महिला का प्रसव सरकारी अस्पताल में नहीं करवाया। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव की रफ्तार थमी, सूबे में 12वें स्थ...