लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- आंगनाबड़ी केन्द्रों का निरीक्षण सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं से कराया गया। निरीक्षण में 37 आंगनबाड़ी व सहायिकाएं ऐसी मिलीं जो लम्बे समय से केन्द्रों से अनुपस्थित रहीं। इनको नोटिस जारी की गई, जिसका कोई जवाब नहीं दिया। काम न करने से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिला। अन्तिम नोटिस जारी होने के बाद भी जब जवाब नहीं दिया तो डीएम के अनुमोदन पर इन सभी को बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व 17 सहायिकाएं शामिल हैं। पोषण ट्रैकर एप पर भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, बच्चों की ग्रोथ निगरान, लाभार्थियों की ई-केवाईसी, मातृ वंदना योजना आदि की मानीटरिंग भारत सरकार व प्रदेश सरकार से की जा रही है। इन आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के काम न करने से लाभार्थी योजनाओं से वंचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.