वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले की 300 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसमें 10 प्रकार के उपकरण लगेंगे, जिनपर नियमित अभ्यास कर लोग सेहतमंद रह सकेंगे। 'फिट इंडिया' अभियान के तहत कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) फंड से इसका निर्माण कराया जाएगा। दरअसल, जनपद में लगभग 103 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम बनाए जा चुके हैं। इसका लाभ ग्रामीणों समेत अन्य लोगों को मिल रहा है। अब आराजी लाइन, सेवापुरी, हरहुआ, काशी विद्यापीठ, बड़ागांव, पिंडरा, चोलापुर और चिरईगांव विकास खंडों की 300 ग्राम पंचायतों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए उन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जो विकास कार्यों से पूरी तरह से संतृप्त हैं। ओपन जिम बनाने के लिए कई गांवों में भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। जिम में एयर वॉकर, स्टेशनरी साइकिल, चेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.