जिले की 283 पंचायतों में 8780 पदों पर चुनाव की कवायद तेज
सीवान, जून 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है। पंचायत चुनाव की तैयारी के सिलसिले में पहले चरण में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर रोटेशन यानी कि वर्गीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
चुनाव की प्रक्रिया शुरू दूसरी तरफ पंचायत चुनाव के जरिए गंवई राजनीति में उतरने वाले संभावित चेहरे भी अपनी तैयारी शुरू कर दिए हैं। जिले में जिला परिषद सदस्य समेत मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी पंच के चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
चुनाव की प्रक्रिया जारी जिले के 19 प्रखंडों के 283 ग्राम पंचायतों में 8780 पदों पर चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रपत्र-1 का प्रारुप प्रकाशित होने के बाद अब प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 15 जून शुक्रवार को होगा।
म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.