बगहा, जून 23 -- बेतिया,निज संवाददाता। अब गांवों में बेटियों की शादी गरिमा, सुविधा और सामाजिक समावेश के साथ संपन्न हो सकेगी। ग्रामीण इलाकों में शादियों के आयोजन को सरल, सुलभ और सम्मानजनक बनाने के लिए बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले के सभी 303 पंचायतों में स्थायी विवाह भवन बनाए जाएंगे। इस महत्वकांक्षी योजना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी ला दी है और कई पंचायतों में काम शुरू हो चुका है।जिला पंचायती राज विभाग के अनुसार प्रथम चरण में 21 पंचायतों का चयन किया गया है , जहां भूमि चिन्हित कर ली गई है और 10 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि आवंटित भी कर दी गई है। इन पंचायतों में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा चुका है। आने वाले समय में शेष पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से विवाह भवनों का...