नोएडा, मई 4 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले की 20 हजार से अधिक व्यावसायिक गाड़ियों के वाहन संबंधी काम परिवहन विभाग ने रोक दिए । रोड टैक्स बकाया होने के कारण यह काम रोके गए। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे वाहन मालिक हैं, जो एक मुश्त रोड टैक्स को किस्तों में जमा करने की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं।

परिवहन विभाग में समस्याएँ सोमवार को परिवहन विभाग पहुंचे जमील ने कहा कि उनकी टैक्सी पर बैंक का ऋण हाल ही में खत्म हुआ है। पंजीकरण प्रमाणपत्र से ऋण को हटवाने परिवहन विभाग पहुंचे थे, लेकिन उनका यह काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वे तिमाही रोड टैक्स जमा करते हैं। इस बार एक मुश्त रोड टैक्स जमा करने की उनकी योजना है। इंतजार कर रहे हैं कि इसे दो से तीन किस्तों में जमा करने की सुविधा मिल जाए। उन्होंने कहा कि रोड टैक्स जमा करने के बाद ही प्रक्रिया को करने की ज...